गूगल ने महाश्वेता देवी के सम्मान में बनाया डूडल

Webdunia
रविवार, 14 जनवरी 2018 (11:13 IST)
नई दिल्ली। पिछड़ों और वंचितों के हक के लिए लड़ने वाली साहित्यकार महाश्वेता देवी के जन्मदिन पर गूगल ने उन्हें डूडल के जरिए सम्मान दिया है। महाश्वेता देवी पूरी जिंदगी लेखन के साथ महिलाओं, दलितों और आदिवासियों के अधिकारों के लिए जमीन पर संघर्ष करती रहीं। 
 
गूगल द्वारा पेश डूडल में बंगाली शैली में साड़ी पहने महाश्वेता देवी कुछ लिखती नजर आ रही हैं। डूडल में उनके पीछे अलग-अलग सभ्यता, संस्कृति, भाषा, परिवेश के लोगों का चेहरा नजर आ रहा है। यह इस बात को इंगित करता है कि महाश्वेता देवी ना सिर्फ अपनी लेखनी में बल्कि धरातल पर भी पूरी जिंदगी समाज के हर तबके के लिए संघर्ष करती रहीं।
 
महाश्वेता देवी का जन्म 14 जनवरी 1926 को अविभाजित भारत के ढाका में हुआ था। महाश्वेता देवी ने 1936 से 1938 तक शांतिनिकेतन में शिक्षा हासिल की थी। उन्हें साहित्य अकादेमी पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार और रोमन मैगसेसे पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

Manipur Violence : मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद 10 दिन बंद का ऐलान, इंटरनेट बंद, हाईलेवल मीटिंग

2026 में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में NDA की सरकार बनेगी : अमित शाह

भारत की बहुआयामी प्रगति, समृद्धि और सम्मान के 11 वर्ष

CM मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली बहू

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

अगला लेख