गणतंत्र दिवस पर गूगल ने बनाया खास डूडल, भारत के लोकतंत्र को इस तरह दिया सम्मान

Webdunia
शनिवार, 26 जनवरी 2019 (09:15 IST)
नई दिल्ली। देश आज 70वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मना रहा है। भारत के 70वें गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को गूगल ने एक खास डूडल बनाकर सम्मान दिया है। 
 
नई दिल्ली। देश शनिवार को 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और गूगल ने अपना डूडल लोकतंत्र के इस पर्व को समर्पित करते हुए इसमें देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों के साथ ही जैव विविधता को दर्शाया है।
 
डूडल में राष्ट्रपति भवन के सामने विभिन्न रंगों से सजा गूगल लिखा हुआ है जिसका हर एक अक्षर एक कहानी कह रहा है। इसके अलावा पेड़-पौधे और हरियाली भी डूडल में दिखाई गई है।
 
दरअसल गणतंत्र दिवस की पूरी थीम पर्यावरण, आर्किटेक्चर, टेक्सटाइल, वन्यजीवों, स्मारकों और खेती पर आधारित है। 
 
गूगल का पहला अक्षर ‘जी’ हरे रंग में है जिसे गोल्फ लिंक पर दिखाया गया है, ‘एल’ कुतुब मीनार को दिखाता है, चौथे अक्षर ‘जी’ को हाथी की सूंड की आकृति का बनाया गया है जिसके नीचे मोर बना है। दो- ‘ओ’ और ‘ई’ कलाकृतियां तथा देश की धरोहरों को निरूपित करते हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 11 लोगों की मौत और 124 घायल

ट्रंप का टैरिफ क्‍यों बढ़ा रहा है अमेरिकी खरीदारों की चिंता?

अगला लेख