गूगल ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 'इंडिया की उड़ान' परियोजना शुरू की

Webdunia
शनिवार, 6 अगस्त 2022 (10:36 IST)
नई दिल्ली। भारत की आजादी के 75 साल के सफर में हासिल की गई अहम उपलब्धियों को समेटते हुए गूगल ने एक ऑनलाइन परियोजना शुरू की है जिसमें समृद्ध अभिलेखागार और कलात्मक चित्रण के जरिए देश की कहानी बयां की गई है।
 
'गूगल आर्ट्स एंड कल्चर' द्वारा शुरू की गई परियोजना 'इंडिया की उड़ान' देश की उपलब्धियों का जश्न मनाती है और यह 'इन 75 वर्षों में भारत की अटूट और अमर भावना पर आधारित है।' केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और संस्कृति मंत्रालय तथा गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में आयोजित एक समारोह में इसका आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया।
 
देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के तौर पर गूगल ने सरकार के 1 साल तक चलने वाले 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम का समर्थन करने के लिए 'सूचनात्मक ऑनलाइन सामग्री तक पहुंच बढ़ाने और 1947 के बाद से भारत की प्रगति और भारतीयों के योगदान को दिखाने के वास्ते' संस्कृति मंत्रालय के साथ सहयोग किया है।
 
कंपनी ने 2022 के लिए अपनी लोकप्रिय 'डूडल4गूगल' प्रतियोगिता की भी घोषणा की जिसकी थीम 'अगले 25 वर्षों में मेरा भारत होगा...' है। इसमें 1ली से 10वीं कक्षा तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। रेड्डी ने कहा कि गूगल केंद्र द्वारा संरक्षित 3,000 से अधिक स्मारकों की सीमाओं का डिजिटल मानचित्र तैयार करने में संस्कृति मंत्रालय की मदद कर सकता है जिससे इन स्थलों की बेहतर निगरानी में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि नया दुर्लभ अभिलेखागार सामग्री के डिजिटलीकरण में भी कारगर साबित हो सकता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

खून-पानी एक साथ नहीं तो एशिया कप में पाकिस्तान से मैच क्यों, असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार को घेरा

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

अगला लेख