Publish Date: Thu, 15 Nov 2018 (08:26 IST)
Updated Date: Thu, 15 Nov 2018 (08:31 IST)
नई दिल्ली। दि्ग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने उपयोगकर्ताओं को तकनीकी सेवाओं के साथ साझा किए गए आंकड़ों (डेटा) पर अधिक नियंत्रण देने के लिए अपने 'सुरक्षा केंद्र' का विस्तार किया है।
गूगल का यह सुरक्षा केंद्र डेटा सुरक्षा जैसे विषयों पर जानकारियां और संसाधन भी देगा। यह 9 भारतीय भाषाओं- हिंदी, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगू और उर्दू- में उपलब्ध होगा।
हालांकि, कंपनी ने वर्षों से अपने उपयोगकर्ताओं को डेटा और निजता संबंधी सहायता के लिए कई टूल उपलब्ध कराए हैं। (भाषा)