भारत ने बैन किए 20 YouTube चैनल, फैला रहे थे खालिस्तानी-पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा, 2 वेबसाइट्‍स पर भी शिकंजा

Webdunia
मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (16:43 IST)
नई दिल्ली। खालिस्तानी और पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा फैलाने वाले 20 यूट्‍यूब चैनल्स पर भारत ने बैन लगा दिया है। खबरों के मुताबिक  खुफिया एजेंसियों और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त एक्शन से YouTube पर 20 चैनलों भारत विरोधी प्रचार और फेक न्यूज फैलाने वाली 2 वेबसाइट्‍स को बैन कर दिया गया है।
 
भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बड़ी कार्रवाई की है। इन यूट्‍यूब चैनल्स और वेबसाइट का प्रयोग कश्मीर, भारतीय सेना, भारत में अल्पसंख्यक समुदायों, राम मंदिर, जनरल बिपिन रावत, आदि जैसे विषयों पर विभाजनकारी कंटेंट पोस्ट करने के लिए किया जा रहा था।
ALSO READ: Super Immunity: इम्‍युनिटी का ‘डबल डोज’ नई स्‍टडी से हैरान वैज्ञानिक, जिन्‍हें कोरोना हुआ वे 2000 प्रतिशत एंटीबॉडी के साथ हो गए ‘सुपर इम्‍यून’
इन वेबसाइट्‍स और चैनल्स की लिंक पाकिस्तान से थी। मंत्रालय ने देखा कि अधिकांश पोस्ट संवेदनशील विषयों पर थे, जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य और तथ्यात्मक रूप से गलत थे। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से पाकिस्तान से भारत के खिलाफ एक दुष्प्रचार नेटवर्क के रूप में किया जा रहा था।
 
< — PIB India (@PIB_India) December 21, 2021 >एनपीजी के कुछ यूट्यूब चैनल पाकिस्तानी समाचार चैनलों के एंकर द्वारा ऑपरेट किए जा रहे थे। इनके यूट्‍यूब चैनल ने किसान आंदोलन और सीएए जैसे मुद्दों पर भी पोस्ट किए थे।
ALSO READ: क्‍या है पनामा और पैंडोरा, जिसमें 90 देशों के 500 से ज्‍यादा नामचीन हस्‍तियों के नाम हैं शामिल ?
ये भारत में रह रहे अल्पसंख्‍यकों भारत सरकार के खिलाप भड़काने के प्रयास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इन यूट्यूब चैनलों प्रयोग 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को भी प्रभावित करने के लिए भी किया जाता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख