खुशखबरी, 5 से 10 लाख कमाने वालों को सरकार दे सकती है बड़ा फायदा

Webdunia
गुरुवार, 29 अगस्त 2019 (13:37 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार जल्द ही 5 से 10 लाख रुपए की आय वालों को फायदा दे सकती है। दरअसल, डायरेक्ट टैक्स कोड पर बने पैनल ने वित्त मंत्रालय को सौंपी अपनी रिपोर्ट में पर्सनल इनकम टैक्स स्लैब को पुनर्गठित करने की सलाह दी है। हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि सरकार इसे मानती है या नहीं।

समिति ने मंत्रालय को सुझाव दिया है कि वर्तमान टैक्स स्लैब 5%, 20% और 30% की बजाय 5%, 10% और 20% प्रतिशत कर देना चाहिए। वर्तमान में 5 से 10 लाख तक आय पर 20 फीसदी टैक्स देना पड़ता है, जबकि 10 लाख से ज्यादा आय पर 30 प्रतिशत टैक्स देना होता है।
ALSO READ: अब तक 1.46 करोड़ आयकर रिटर्न भरे गए, 90.8 लाख करदाताओं ने भरे आईटीआर-1
यदि सरकार पैन का सुझाव मान लेती है तो 5 से 10 तक की आय वालों को 10 प्रतिशत और 10 लाख से ज्यादा आय वालों को 20 प्रतिशत टैक्स देना होगा। समिति का मानना है कि इससे लोगों को टैक्स भरने में आसानी होगी।

हालांकि ढाई से 5 लाख वाले स्लैब में कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं है। यदि सरकार इस प्रस्ताव को मान लेती है तो 5 लाख से 10 लाख तक की आय वालों को लगभग 37 रुपए की बचत हो सकती है। इसके साथ ही 10 लाख से ज्यादा आय वालों को भी फायदा हो सकता है, जो स्लैब अभी 30 प्रतिशत के दायरे में है, उस पर 20 फीसदी टैक्स किया जा सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या नहीं इस बार गर्मी से मंडराया खतरा हिमलिंग पर पिघलने का, केवल 5 फुट का रह गया

बिहार में अब फिर एक और कांड, कारोबारी के बाद कनिष्ठ अभियंता की चाकू घोंपकर हत्या

BRICS में मोदी की मौजूदगी में ट्रंप पर निशाना, ईरान पर हमले की निंदा

मोदी-शाह या RSS किसकी पसंद का होगा BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष?

बिहार मतदाता सूची विवाद : 3 करोड़ मतदाताओं पर संकट, महागठबंधन का चक्का जाम और चुनाव आयोग का नया निर्देश

अगला लेख