अफ्रीका में फंसे 16 भारतीय नाविकों की रिहाई में जुटी सरकार

Webdunia
गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (19:46 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को बताया कि वह 16 भारतीय नाविकों की रिहाई के लिए नाइजीरिया और इक्वाटोरियल गिनी के प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है। ये 16 नाविक अगस्त के महीने में हिरासत में लिए गए व्यावसायिक जहाज के चालक दल के सदस्य हैं।

सूचनाओं के मुताबिक, भारतीय नाविक इक्वाटोरियल गिनी में हिरासत में हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि नाइजीरियाई पक्ष द्वारा 14 नवंबर को अदालत में दायर आरोप पत्र में नाविकों के खिलाफ तीन आरोप लगाए गए हैं, जिनमें षड्यंत्र करना, कानूनी तौर पर रोके जाने से बचना और कच्चे तेल का गैरकानूनी तरीके से निर्यात करना शामिल है।

विदेश मंत्री इस संबंध में राज्यसभा में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, सरकार को जहाज एमटी हेरोइक इदुन को अगस्त से ही निरुद्ध करने की जानकारी है और वह इस मामले में इक्वाटोरियल गिनी और नाइजीरिया में स्थित अपने दूतावासों की मदद से संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं। वे लोग ओएसएम शिपिंग कंपनी के संपर्क में भी हैं।

जयशंकर ने बताया कि करीब 26 नाविकों को हिरासत में लिया गया है जिनमें से 16 भारतीय हैं जबकि बाकी पोलैंड, फिलीपीन और श्रीलंका के हैं। विदेशमंत्री ने बताया, अबुजा स्थित हमारा दूतावास जहाज एमटी हेरोइक इदुन पवर सवार हमारे सभी नाविकों को काउंसलर मदद उपलब्ध करा रहा है और उनकी जल्दी रिहाई के लिए काम कर रहा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: देशभर में मानसून सक्रिय, वाराणसी का नमो घाट पानी में डूबा, IMD का अलर्ट

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

अगला लेख