सिख समाज के लिए बड़ी खबर, कृपाण पर लगी ये पाबंदी हटाकर सरकार ने दी राहत

Webdunia
सोमवार, 14 मार्च 2022 (13:02 IST)
जालंधर, सिख समाज के लिए आज की ये खबर सबसे बड़ी है। सरकार ने सिखों की कृपाण पर लगी पाबंदी हटा ली है। इस खबर के बाद सिख समुदाय में खुशी का माहौल है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने सिखों को बड़ी राहत देते हुए घरेलू उड़ानों में लगी कृपाण पर पाबंदी हटा दी है। अब सिख अपनी यात्रा के दौरान 9 इंच तक की कृपाण पहन सकेंगे, हालांकि इसका ब्लैड 6 इंच से बड़ा नहीं होना चाहिए।
भाजपा नेता मनजिन्दर सिंह सिरसा ने अपने समुदाय के लिए राहत से भरी इस खबर को लेकर ट्वीट किया है।
सिरसा ने ट्वीट कर कहा,

'सिख कर्मियों को ड्यूटी के दौरान हवाई यात्रा में कृपाण को लेकर लगाई गई पाबंदी हटा ली है। अब सिख कर्मी और यात्री कृपाण को भारतीय हवाई अड्डे पर ले जा सकते हैं’

इसके साथ ही सिरसा ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद भी कहा है।

बता दें कि कृपाण सिख धर्म का प्रतीक है और ये पंच ककारों में शामिल है। कृपाण दरअसल तीन से बाहर इंच का लोहे का कुंद खंजर होता है। कृपाण शब्द फ़ारसी मूल का है जिसका अर्थ दया या न्याय देना होता है। ये सभी ‘क’ अक्षर से शुरू होते हैं और क्रमश: केश, कंघा, कड़ा, कच्छा और कृपाण कहलाते हैं।

अब तक इस पर यात्रा के दौरान पाबंदी लगा रखी थी। हालांकि कुछ बदलावों के साथ इसे यात्रा में साथ ले जाने के लिए अनुमति दे दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख