Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अनूठी श्रद्धांजलि

हमें फॉलो करें पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अनूठी श्रद्धांजलि
, गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (18:18 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने अपनी पूर्व प्रमुख और भाजपा की वरिष्ठ नेता स्व. सुषमा स्वराज को अनूठी श्रद्धांजलि दी है। शुक्रवार (14 फरवरी) को सुषमा का जन्मदिन है और मंत्रालय ने कुछ संस्थाओं के नाम अपनी पूर्व प्रमुख के नाम पर करने का ऐलान किया है।
 
विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रवासी भारतीय केन्द्र, दिल्ली अब सुषमा स्वराज भवन के नाम से जाना जाएगा, जबकि विदेश सेवा संस्थान, दिल्ली को सुषमा स्वराज इंस्टीट्‍यूट ऑफ फॉरेन सर्विस के नाम से जाना जाएगा।
 
विदेश मंत्रालय के इस फैसले की टि्‍वटर पर ज्यादातर लोगों ने सराहना की है। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी, 1952 में जन्मी भाजपा की दिग्गज नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का पिछले साल (6 अगस्त 2019) को निधन हो गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ISL 2019-20 : ओडिशा एफसी के मालिक रोहन शर्मा का ईस्ट बंगाल के साथ गठजोड़ की अटकलों से इनकार