ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक, 'उम्मीद' है जीत जिंदगी की ही होगी

सिंह ने इस पत्र में अपनी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया कि किस तरह उन्होंने इन उपलब्धियों को हासिल किया। उन्होंने लिखा कि व्यक्ति को कभी भी उम्मीदें नहीं छोड़नी चाहिए।

Webdunia
शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (00:43 IST)
नई दिल्ली। हेलिकॉप्टर हादसे में एकमात्र जीवित बचे वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। इस दौरान उनके ऑपरेशन भी हो चुके हैं। पूरे देश उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा है।
 
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह पिछले 18 सितंबर को अपने स्कूल के प्रिंसिपल को पत्र लिखा था। इससे पता चलता है कि वे अपने शिक्षकों और स्कूल का कितना सम्मान करते थे। सिंह ने सर्वप्रथम कोरोना महामारी काल में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की कामना की। 
 
उन्होंने लिखा वे स्कूल से 2000 बैच के पासआउट हैं। उन्होंने उस समय के प्रिंसिपल अवतार सिंह और वाइस प्रिंसिपल विजय लक्ष्मी का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि विजय लक्ष्मी हमारी इंग्लिश टीचर हुआ करती थीं। उन्होंने लिखा- स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उनका एनडीए में चयन हो गया और उन्होंने एयरफोर्स की फ्लाइंग ब्रांच को चुना। 
 
वरुण सिंह ने पत्र में कहा कि मुझे गर्व है कि इस साल 15 अगस्त के मौके पर उन्हें राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने पत्र में अपनी जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।

उन्होंने बताया कि पढ़ाई एवं ‍खेल में एक औसत विद्यार्थी थे। लेकिन, एयरफोर्स और एविएशन क्षेत्र में जाने के लिए उनके भीतर एक जुनून था। उन्होंने स्कूल की तरफ से एयरोनॉटिकल सोसायटी द्वारा आयोजित क्विज में भी भागीदारी थी, जिसमें वे एक बार दूसरे एवं दूसरी बार तीसरे स्थान पर रहे थे। 
 
सिंह ने इस पत्र में अपनी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया कि किस तरह उन्होंने इन उपलब्धियों को हासिल किया। उन्होंने लिखा कि व्यक्ति को कभी भी उम्मीदें नहीं छोड़नी चाहिए।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

अगला लेख