जीएसटी लागू करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही सरकार

Webdunia
शनिवार, 17 सितम्बर 2016 (17:33 IST)
नई दिल्ली। मंत्रिमंडल सचिव पीके सिन्हा ने जीएसटी को पासा पलटने वाला सुधार बताते हुए शनिवार को कहा कि सरकार इस अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को अगले वर्ष 1 अप्रैल से लागू करने  के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

देश में जीएसटी लागू करने के लिए संविधान संशोधन (122वां) विधेयक को राष्ट्रपति ने 8  सितंबर को मंजूरी दे दी और उसे संविधान का (101वां) संशोधन के रूप में अधिसूचित किया  गया है। 
 
पीएचडी वाणिज्य एवं उद्योग मंडल द्वारा आयोजित मुख्य सचिवों के सम्मेलन में सिन्हा ने  कहा कि जीएसटी सबसे बड़ा पासा पलटने वाला साबित होने वाला है, लेकिन यह एक चुनौती  भी है। हम इसे 1 अप्रैल 2017 से अमल में लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 
 
सरकार अगले साल 1 अप्रैल से कर सुधारों को क्रियान्वित करना चाहती है ताकि नए वित्त वर्ष  की शुरुआत से नए कर ढांचे को सुचारु तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। सिन्हा ने कहा कि  जीएसटी तथा सरकार ने जो अन्य महत्वपूर्ण सुधारों को लेकर प्रतिबद्धता जताई है, उसे  क्रियान्वित किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि एक मौन क्रांति हो रही है। शुरुआती दौर में आने वाली समस्याओं के बावजूद  सभी की अधिक भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए राजकाज के क्षेत्र में सुधार लाने और आर्थिक  गतिविधियों के विभिन्न क्षेत्रों में जो लक्ष्य और उद्देश्य तय किए हैं, सरकार उन्हें हासिल करने  की दिशा में आगे बढ़ेगी। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख