GST Collection 1.68 लाख करोड़ के पार, फरवरी में 12.5 फीसदी बढ़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 1 मार्च 2024 (17:41 IST)
GST collection exceeds Rs 1.68 lakh crore in February : वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि घरेलू लेनदेन बढ़ने से फरवरी में माल एवं सेवा कर (GST) का संग्रह 12.5 प्रतिशत बढ़कर 1.68 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में कुल सकल जीएसटी संग्रह 18.40 लाख करोड़ रुपए हो चुका है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के कर संग्रह से 11.7 प्रतिशत अधिक है।
 
पिछले वित्त वर्ष के 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक : चालू वित्त वर्ष में औसत मासिक सकल संग्रह 1.67 लाख करोड़ रुपए रहा है जो पिछले वित्त वर्ष के 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, फरवरी, 2024 में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,68,337 करोड़ रुपए है, जो 2023 के समान महीने की तुलना में 12.5 प्रतिशत अधिक है।
 
घरेलू लेनदेन से शुल्क में 13.9 प्रतिशत की वृद्धि : कर संग्रह में इस मजबूत वृद्धि के पीछे घरेलू लेनदेन से शुल्क में 13.9 प्रतिशत की वृद्धि और वस्तुओं के आयात से जीएसटी में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि की अहम भूमिका रही। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख