GST अधिकारियों ने किया 241 करोड़ रुपए की कर चोरी का भंडाफोड़

Webdunia
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (01:14 IST)
नई दिल्ली। माल एवं सेवा कर (GST) के अधिकारियों ने 1600 करोड़ रुपए के फर्जी रसीदों के जरिए 241 करोड़ रुपए की कर चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को इसकी जानकारी दी गई। इस गिरोह का भंडाफोड़ केंद्रीय जीएसटी के दक्षिणी दिल्ली आयुक्तालय की कर चोरी रोधी इकाई ने किया है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे एक स्थानीय अदालत ने 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी ने विभिन्न व्यक्तियों के पहचान पत्रों का अनाधिकार इस्तेमाल कर कई कंपनियां बनाई थी।

मंत्रालय ने कहा, अभी तक इस मामले में संलिप्त 120 से अधिक निकायों का पता चला है, जिन्होंने 1600 करोड़ रुपए के फर्जी रसीदों के जरिए 241 करोड़ रुपए की कर चोरी की।

बयान में कहा गया, जांच में एक संगठित गिरोह का पता चला है, जो जाली कंपनियां बनाकर, फर्जी रसीद जारी कर तथा फर्जी ई-वे बिल के जरिए कर क्रेडिट की सुविधा का दुरुपयोग करता था।

जांचकर्ताओं के एक दल ने कई सप्ताह की मेहनत के बाद देशभर में कंपनियों के जाल का पता किया और उनके काम करने के तरीके का भंडाफोड़ किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

Waqf Bill : वक्फ बिल को मिली राष्‍ट्रपति की मंजूरी, बना नया कानून

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

अगला लेख