अब गुजरात में मंत्री पद को लेकर घमासान, मंत्रिमंडल विस्तार टला

Webdunia
बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (15:22 IST)
गुजरात में मुख्‍यमंत्री पद से विजय रूपाणी की विदाई और भूपेन्द्र पटेल की ताजपोशी का काम तो भाजपा ने आसानी से कर लिया है, लेकिन अब मंत्रिमंडल गठन को लेकर मुश्किलें आ रही हैं। मंत्री पद को लेकर जारी जद्दोजहद के बीच मंत्रिमंडल का शपथ समारोह टाल दिया गया है। 
 
गुजरात में मंत्रिमंडल के सदस्यों को 2 बजे शपथ दिलाई जानी थी, लेकिन उसे टाल दिया गया। बाद में इसका समय 6 बजे किया गया था, लेकिन बाद में इसे भी टाल दिया गया। बताया जा रहा है कि अब यह विस्तार गुरुवार को हो सकता है। 
 
ऐसा माना जा रहा है कि भूपेन्द्र पटेल अपनी टीम में नई चेहरों को जगह देना चाहते हैं, जबकि उनके इस फैसले से पुराने मंत्री नाराज बताए जा रहे हैं। उपमुख्‍यंमत्री नितिन पटेल भी नाराज बताए जा रहे हैं।
 
यह भी माना जा रहा है कि यदि पुराने मंत्रियों को यदि पद से हटाया जाएगा तो आने वाले चुनाव में उनकी नाराजगी पार्टी को भारी पड़ सकती है। सूत्रों की मानें तो पटेल अपने मंत्रिमंडल में 10 लोगों को शामिल कर सकते हैं, वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि वे 27 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन कर सकते हैं। 
 
सूत्रों की मानें तो वडोदरा से विधायक मनीषा वकील, भुज से विधायक निमा बेन आचार्य और सूरत से विधायक संगीता पाटिल को भी मंत्री मनाया जा सकता है। लेकिन, यह भी तय माना जा रहा है भूपेन्द्र पटेल मंत्रिमंडल में नए चेहरों को ज्यादा मौका देंगे। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातिगत समीकरणों का भी खयाल रखा जाएगा।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

अगला लेख