जानिए डेरा सच्चा सौदा की पूरी कहानी...

Webdunia
शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 (22:46 IST)
सिरसा। हरियाणा के पंचकूला स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो की अदालत से साध्वी यौन शोषण मामले में 
दोषी करार दिए गए बाबा राम रहीम सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के करीब 27 वर्ष पहले प्रमुख बने थे। डेरा सच्चा सौदा (डीएसएस) एक सामाजिक कल्याण एवं आध्यात्मिक संगठन है जिसकी स्थापना मस्ताना बलूचिस्तानी नामक एक साधु ने 29 अप्रैल 1948 को एक आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र के रूप में की थी। 
 
डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख केंद्र हरियाणा के सिरसा में है। देशभर में इसके कुल 46 आश्रम हैं। अमेरिका, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन समेत कई देशों में इसके कई केंद्र हैं। डेरा सच्चा सौदा के विश्वभर में करीब 6  करोड़ अनुयायी हैं।
 
डीएसएस की स्थापना करने वाले बाबा मस्ताना बलूचिस्तानी को उनके समर्थक बेपरवाह मस्तानाजी महाराज के नाम से बुलाते थे। बाबा मस्ताना बलूचिस्तानी का 18 अप्रैल 1960 को निधन हो गया जिसके बाद 25 जनवरी 1919 को जन्मे बाबा शाह सतनाम सिंह ने 41 वर्ष की उम्र में डेरा प्रमुख का पद संभाला। शाह सतनाम सिंह 1990 तक डेरा प्रमुख रहे। शाह सतनाम सिंह का 13 दिसम्बर 1991 को निधन हो गया। इसके बाद 23 सितंबर 1990 को गुरमीत राम रहीम सिंह डेरा सच्चा सौदा के तीसरे प्रमुख बने।
 
डीएसएस मुख्यालय में इसके 400 अनुयाइयों की एक प्रक्रिया के तहत यौन क्षमता खत्म करने का मामला भी सामने आया था। इस मामले के एक पीड़ित ने बताया कि ऐसा अनुयाइयों को कथित रूप से ईश्वर के नजदीक लाने के लिए किया गया। बाबा राम रहीम को शुक्रवार को पंचकूला की सीबीआई अदालत ने साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख