अमेरिका में वीसा फेरबदल मामले से ममता नाराज

Webdunia
गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (18:06 IST)
कोलकाता। अमेरिका में एच-1बी वीसा में फेरबदल संबंधी आदेश लाए जाने की खबरों पर चिंता जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि विदेशों में रह रहे भारत के आईटी विशेषज्ञों और आईटी कंपनियों के हितों की सुरक्षा करना भारत सरकार का कर्तव्य है।
 
उन्होंने एक ट्वीट किया कि एच-1बी वीसा से जुड़ी खबरें चिंताजनक हैं। हमें अपनी आईटी कंपनियों और पेशेवरों की सुरक्षा करनी चाहिए और उन्हें पूरा समर्थन देना चाहिए। भारत को अपने आईटी विशेषज्ञों की विश्वस्तरीय प्रतिभा पर गर्व है। उनके हितों का खयाल रखना हमारा कर्तव्य है। 
 
खबरें आई थीं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एच-1बी में बड़ा फेरबदल करने के लिए एक नए शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। इसे उनके बड़े पैमाने पर किए जा रहे आव्रजन सुधारों के प्रयास का हिस्सा बताया गया था। मंगलवार को भारत ने कहा था कि उसने अमेरिका को अपने हितों और चिंताओं से अवगत करवा दिया है।
 
एच-1बी वीसा नौकरियों के लिए अल्पकालिक वीसा (नॉन-माइग्रेंट वीसा) होता है, जो अमेरिकी कंपनियों में विशेषज्ञता की दरकार वाले पेशों मसलन तकनीकी या सैद्धांतिक विशेषज्ञता वाले विशिष्ट क्षेत्रों में विदेशी नागरिकों को रोजगार देने से संबंधित है। हर साल लाखों लोगों को रोजगार पर रखने के लिए तकनीकी फर्में इस तरह के वीसा पर निर्भर करती हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख