गिनते गिनते दर्द करने लगे हाथ, इतनी दौलत की मशीन मंगाना पड़ी, झारखंड की IAS अधिकारी के ठिकानों पर ED का छापा

Webdunia
शुक्रवार, 6 मई 2022 (18:44 IST)
रांची। अवैध खनन मामल में प्रवर्तन निदेशालय ने देशभर में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे एकसाथ छापेमारी की है। ईडी ने झारखंड की सीनियर IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े सत्ता के करीबी व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर ये कार्रवाई की है।

रांची में पंचवटी रेसीडेंसी, ब्लॉक नंबर 9, चांदनी चौक हरिओम टावर, नई बिल्डिंग, लालपुर और रांची के पल्स हॉस्पिटल पर छापा पड़ा है। पल्स हॉस्पिटल पूजा सिंघल के पति और व्यवसायी अभिषेक झा का है।

अफसर के करीबी CA के घर से 25 करोड़ रुपये कैश मिलने की खबर है। ED नोट गिनने वाली मशीन से कैश गिन रही है। हालांकि, ED की ओर से कैश मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, सूचना है कि बिहार के मधुबनी स्थित उनके घर से पूजा सिंघल के ससुर कामेश्वर झा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छापे पर शुरू हुई राजनीति
छापेमारी को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया है। निशिकांत दुबे ने लिखा, ‘झारखंड सरकार यानि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नाक की बाल पूजा सिंघल जी, जिन्होंने मुख्यमंत्री, भाई, गुर्गों व दलालों को कौड़ी के भाव खान आवंटित किया, आखिर उनके यहां ईडी का छापा 20 जगह पर चल रहा है, यह छापा रांची, दिल्ली, राजस्थान, मुंबई में जारी है।

कौन हैं पूजा सिंघल?
पूजा सिंघल झारखंड की सीनियर अधिकारी हैं। वर्तमान में उनके पास उद्योग सचिव और खान सचिव का प्रभार है। इसके अलावा पूजा सिंघल झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) की चेयरमैन भी हैं।

बता दें कि पूजा सिंघल इससे पहले भी बीजेपी की सरकार में कृषि सचिव के पद पर तैनात थीं। पूजा मनरेगा घोटाले के वक्त खूंटी में डीसी पद पर तैनात थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली डबल मर्डर केस में नौकर गिरफ्तार, डांट से नाराज होकर ली मां-बेटे की जान

राहुल गांधी का दावा, महाराष्‍ट्र में 3 माह में 767 किसानों ने की आत्महत्या

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

Modi In Ghana: घाना में बोले पीएम मोदी, विकास यात्रा में भारत सिर्फ साझेदार नहीं बल्कि सहयात्री है

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्यों लगाई पतंजलि के विज्ञापन पर रोक, क्या है डाबर से इसका कनेक्शन?

अगला लेख