Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Photos : हड़प्पा काल का शहर धोलावीरा UNESCO World Heritage List में शामिल

हमें फॉलो करें Photos : हड़प्पा काल का शहर धोलावीरा UNESCO World Heritage List में शामिल
, मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (18:20 IST)
नई दिल्ली। गुजरात के हड़प्पा काल के शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के संगठन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
 
संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने ट्वीट किया, ‘‘धोलावीरा : भारत में, हड़प्पाकालीन शहर को विश्व धरोहर सूची में अभी-अभी शामिल किया गया। बधाई हो!’’
 
यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 44 वें सत्र में भारत को तेलंगाना में रूद्रेश्वर/रामप्पा मंदिर के रूप में एक नया विश्व धरोहर स्थल मिला है, जो 13 वीं सदी का है।
गुजरात में अब तक तीन विश्व धरोहर स्थल थे, जिनमें पावागढ़ के निकट चंपानेर, पाटन में रानी की वाव और एतिहासिक शहर अहमदाबाद शामिल हैं। विश्व धरोहर समिति के इस सत्र की अध्यक्षता चीन में फुझोऊ से की जा रही है और यह ऑनलाइन किया जा रहा है। यह 16 जुलाई को शुरू हुआ था और 31 जुलाई को संपन्न होगा।
webdunia
संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक ट्वीट में कहा कि मुझे भारतवासियों से यह साझा करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि अब धोलावीरा के रूप में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची भारत का 40 वां स्थल शामिल हो गया है।
 
उन्होंने कहा कि आज भारत के लिए, विशेष रूप से गुजरात के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने कहा ‍कि 2014 से विश्व धरोहर सूची में भारत के 10 नये स्थान शामिल किये गये हैं जो हमारे ऐसे स्थलों का एक चौथाई हिस्सा है...।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंदसौर जहरीली शराब मौत मामले पर सरकार सख्त,TI,SI समेत आबकारी उपनिरीक्षक सस्पेंड,जांच दल का गठन