हरियाणा भाजपा का घोषणापत्र, MSP पर 24 फसलों की खरीदी, हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (13:26 IST)
Haryana BJP manifesto: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 24 फसलें खरीदने और राज्य के प्रत्येक अग्निवीर को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है।
 
छात्राओं को स्कूटर : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini), केंद्रीय मंत्रियों मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने देश भर के किसी भी सरकारी मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेज में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों से संबंधित हरियाणा के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाली लड़कियों को स्कूटर देने का भी वादा किया।
 
घोषणापत्र जारी होने से पहले सैनी ने कहा कि संकल्प पत्र में युवाओं, गरीबों, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। नड्डा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में हरियाणा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है।
500 रुपए में गैस सिलेंडर : भाजपा ने अपने घोषणापत्र में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपए देने का वादा किया है। घोषणापत्र में दो लाख सरकारी नौकरियां और हर घर गृहिणी योजना के तहत 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया।
 
भाजपा ने खरखौदा औद्योगिक शहर की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहर बनाने का वादा किया। नड्‍डा ने पिछली सरकारों के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार और घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं हरियाणा बदल गया है और अंतर स्पष्ट है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmers Protest : क्या बातचीत से मान जाएंगे किसान नेता, 14 फरवरी को केंद्र सरकार का निमंत्रण

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में आग, LPG सिलेंडरों में विस्फोट, 18 शिविर खाक, 1 घंटे में पाया गया काबू

Rahul Gandhi को नहीं पता कि इंदिरा और नेहरू ने संविधान के साथ कैसे छेड़छाड़ की : जेपी नड्डा

हमास से फिर नाराज हुए नेतन्याहू, बताया कब तक प्रभावी नहीं होगा सीजफायर?

पीएम मोदी ने सुनाई हाथी बंधु की कहानी, बताया किस तरह गांव वालों को मिला हाथियों से छुटकारा?

सभी देखें

नवीनतम

सैफ अटैक में खुल रहीं परतें, जहांगीर को करना था किडनैप, नौकरानी लीमा से मागें थे 1 करोड़

जम्मू कश्मीर में रहस्यमयी मौतों से प्रभावित राजौरी के सुदूर गांव में बावड़ी के पास आवाजाही बंद

भारत समर्थक Pakistani Youtuber में क्यों है दहशत का माहौल, कहां गायब हुए दो Youtuber?

उम्र कैद या मौत की सजा, आरजी कर में रेप हत्या के दरिंदे को कोर्ट आज सुनाएगी सजा?

क्या ट्रंप की ताजपोशी से बिगड़ेगा तेल का खेल, क्रूड ऑइल स्थिर, जानें Petrol Diesel के ताजा दाम

अगला लेख