धक्का लगने के बाद राहुल ने कहा- देखो! ये है आज का हिन्दुस्तान...

Webdunia
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (16:54 IST)
लखनऊ। दोपहर करीब ढाई बजे का समय था... राहुल गांधी अपनी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद उसके परिजनों से मिलने जा रहे थे... यमुना एक्सप्रेस पर उनका काफिला पुलिस द्वारा रोक लिया जाता है... यहां जिस तरह हंगामा हुआ, झूमाझटकी हुई, एक बार तो राहुल गांधी जमीन पर ‍भी गिर गए। 
 
ये सभी दृश्य दिनभर गुरुवार को मीडिया की सुर्खियों में बने रहे। पुलिस ने इस आधार पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को रोक दिया कि आपको आगे जाने की अनुमति नहीं है। इस बीच, राहुल और प्रियंका अपनी गाड़ी से उतरकर पैदल ही चल पड़े। 
 
बाद में एक समय वह भी आया जब झूमाझटकी हुई, एक बार तो धक्का-मुक्की में राहुल गांधी गिर भी पड़े। लंबी बहस और हंगामे के बीच राहुल और प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों को पुलिस ने धारा 188 के तहत हिरासत में लिया है।
 
धक्का-मुक्की के दौरान जब राहुल गांधी को एक पुलिसकर्मी ने पीछे धकेला तो उन्होंने कहा कि देखो, ये है आज का हिन्दुस्तान। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुझे धक्का दिया। लाठी मारकर नीचे गिरा दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश में सिर्फ मोदी जी चल सकते हैं? एक आम आदमी पैदल नहीं चल सकता है क्या?
 
हालांकि बाद राहुल गांधी के ट्‍विटर हैंडल से भी बाद में ट्‍वीट किया गया कि दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। यूपी में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। इतना मत डरो मुख्यमंत्री महोदय!
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख