Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानलेवा गर्मी, लू के थपेड़ों से हाल बेहाल, 4 राज्यों में 125 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें heat

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 30 मई 2024 (12:09 IST)
Heat wave : राजधानी दिल्ली समेत उत्तर और मध्य भारत में इन दिनों जानलेवा गर्मी पड़ रही है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में गर्मी हवाएं लोगों को झुलसा रही है। दिल्ली के मंगेशपुरी में 52.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इतना तापमान देख मौसम विभाग भी हैरान रह गया और उसने सेंसर जांचने की बात कह दी। पिछले कई दिनों से पड़ रही जानलेवा गर्मी की वजह से 4 राज्यों में घरों से बाहर निकले 125 लोगों की मौत हो गई। ALSO READ: Weather Updates: उत्तर भारत बना आग की भट्टी, दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 79 सालों का रिकॉर्ड
 
राजस्थान में 7 दिन में 57 मृत : राजस्थान के कई शहरों में पारा 50 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए 20 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में पिछले 7 दिनों में गर्मी की वजह से 57 मारे जा चुके हैं। इनमें से 5 लोगों ने पिछले 24 घंटों में दम तोड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून के बाद प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।
 
यूपी में 51 की मौत : उत्तर प्रदेश में गर्मी जानलेवा होती जा रही है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्से लू की चपेट में रहे। प्रयागराज में पारा 48.8 और कानपुर में तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य में गर्मी और लू की चपेट में आने से अब तक 51 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को महोबा में 8, हमीरपुर में 7, चित्रकूट में 6, फतेहपुर में 5, बांदा में 3 और जालौन में 2 व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मौतें गर्म हवाओं की वजह से हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह पता चल सकेगी है। मौसम विभाग ने आज यहां भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
 
webdunia
बिहार में 13 की जान गई : बिहार में भीषण गर्मी और हीटवेव की वजह से 337 लोगों की तबीयत बिगड़ी जबकी 13 लोगों की मौत हो गई। कई स्थानों पर पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। बिहार के शेखपुरा और बेगुसराय जिलों में भीषण गर्मी के कारण सरकारी स्कूलों के कई विद्यार्थी बुधवार को बेहोश हो गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ऐसी स्थिति 8 जून तक बने रहने की संभावना है। राज्य सरकार ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 8 जून तक बंद करने का आदेश दिया है। ALSO READ: कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?
 
ग्वालियर में 4 की मौत : मध्यप्रदेश में भी इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। 47.9 डिग्री तापमान के साथ दतिया प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। 47.4 डिग्री तापमान के साथ खजुराहो दूसरे स्थान पर रहा। 7 स्थानों पर पारा 46 डिग्री पार कर गया। राज्य में गर्मी की वजह से 4 लोगों की मौत की खबर है। इनमें 2 सगे भाई बहन भी शामिल है।
 
इस बीच चक्रवात रेमल के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे देश के कई राज्यों में जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Manipur: इंफाल घाटी में भारी बारिश व बाढ़ से 3 लोगों की मौत, हजारों प्रभावित