लू की चपेट में भारत, कुछ क्षेत्रों में बारिश से मिली थोड़ी राहत, जानिए कैसा रहा राज्यों का मौसम

Webdunia
मंगलवार, 4 जून 2019 (23:54 IST)
नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को भी लू का प्रकोप रहा। राजस्थान में चूरू में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
 
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में तेज धूलभरी हवाएं चलीं। तेज हवा से पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और उसकी मां घायल हो गई।
 
उन्होंने कहा कि वैष्णोदेवी की यात्रा को भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। यात्रा के रास्ते में एक पेड़ के गिरने से 6 दुकानों को नुकसान पहुंचा। 
 
दिल्ली में पारा बढ़कर अधिकतम 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश, बादल छाए रहने की संभावना जताई है, जिससे ईद पर गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
 
राजस्थान में चूरू सबसे ज्यादा गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद कोटा में तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
मौसम विभाग ने कहा कि बीकानेर में 46.8 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 46.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 45 डिग्री सेल्सियस, और बाडमेर में 44.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा जबकि अजमेर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर लू का प्रकोप जारी रहा। हालांकि जिन इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, वहां लोगों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिली है।
 
मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से 4 डिग्री ऊपर है।
 
हिसार में, भी कुछ इसी तरह का हाल रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भिवानी में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 
 
अंबाला में हल्की बूंदाबांदी के चलते लोगों को थोडी़ राहत मिली। यहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान है। 
 
चंडीगढ़ में तेज हवाओं, धूलभरी आंधी और बारिश के चलते अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम है।
 
हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान ऊना में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि केलांग सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 
 
शिमला में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली में 25.8 डिग्री, डलहौजी में 21.9 और कूफरी में 21.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 
 
गुजरात में लू का प्रकोप कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। सौराष्ट्र क्षेत्र के सुरेंद्रनगर में अधिकतम तापमान गिरकर 42.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी को चुनाव प्रचार से दूर हो जाना चाहिए, मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से क्‍यों की यह अपील

Kia इंडिया की बिक्री मई में 14 प्रतिशत बढ़ी

खंडवा जिले ने रचा कीर्तिमान, देश में बढ़ाया मध्य प्रदेश का मान

डांटने का मतलब आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, SC ने की यह टिप्‍पणी, आरोपी को किया बरी

फ्रांस में चैंपियंस लीग में जीत के जश्न के दौरान हिंसा, 2 लोगों की मौत

अगला लेख