अमेरिका के पोर्टलैंड शहर में गर्मी के रिकॉर्ड टूटे

Webdunia
रविवार, 27 जून 2021 (13:53 IST)
पोर्टलैंड (अमेरिका)। अमेरिका में ओरेगन राज्य का सबसे बड़ा शहर पोर्टलैंड भीषण गर्मी का सामना कर रहा है और शनिवार को शहर में गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। रविवार को भी गर्मी के नए रिकॉर्ड बन सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शहर के निवासियों को इतिहास की सबसे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 

शहर में लू चलने से पारा बहुत अधिक बढ़ गया है। दुकानों में पोर्टेबल एयर कंडीशनरों और पंखों की आपूर्ति मांग से कम पड़ गई है, अस्पतालों ने बाहर टीकाकरण शिविर रद्द कर दिए हैं, शहरों में कूलिंग केंद्र खुल गए हैं और बेसबॉल खेल प्रतियोगिताएं रद्द कर दी गई हैं।

राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, पोर्टलैंड में शनिवार दोपहर को तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ओरेगन के सबसे बड़े शहर में इससे पहले 1965 और 1981 में अधिक गर्मी पड़ी थी और तब तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सिएटल में शनिवार को तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे वह जून में सबसे गर्म दिन बन गया और इतिहास में केवल चौथी बार शहर में तापमान 100 डिग्री फेरेनहाइट के पार चला गया है। रविवार और सोमवार को और अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान है, जिससे कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

सिएटल में 2009 में सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पूर्वी वॉशिंगटन स्टेट से लेकर पोर्टलैंड तक के अन्य शहरों में गर्मी के रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

खान सर ने शादी में लिया ये दहेज, लिस्ट देख लोग कह रहे हैं 'ये बातें'!

26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी

1000 परमाणु बम जितना विनाशकारी होता है हाइड्रोजन बम, जानिए क्यों है इतना खतरनाक और किन देशों के पास है ये बम

कटरा में पीएम मोदी बोले, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कयामत बरसी थी

LIVE: पीएम मोदी बोले, भारत की इच्छाशक्ति का विराट उत्सव, चिनाब ब्रिज एफिल टॉवर से भी ऊंचा

अगला लेख