Weather Update: तीखे हुए सूरज के तेवर, राजस्थान में पारा 37 डिग्री के पार

Webdunia
शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (16:35 IST)
जयपुर। राजस्थान में सर्दी की विदाई होते ही गर्मी ने अब अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है, जहां सीमावर्ती बाड़मेर में पारा 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जो कि सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक है। दूसरी ओर, राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
 
मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार, उत्तरी अरब सागर एवं आसपास के गुजरात क्षेत्र के ऊपर एक प्रति चक्रवाती तंत्र विकसित होने से पिछले दिनों में राज्य में तापमान अचानक बढ़ा है।
 
मौसम केंद्र जयपुर के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान सीमावर्ती बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक है। वहीं बीकानेर में यह 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह अधिकतम तापमान जोधपुर में 36.5 डिग्री, फलौदी में 36.2 डिग्री, जैसलमेर में 35.5 डिग्री, डूंगरपुर में 35 डिग्री व चुरू में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उल्लेखनीय है कि अभी फागुन महीने का कृष्ण पक्ष चल रहा है और इस दौरान आमतौर पर तापमान अचानक एवं इतना अधिक नहीं बढ़ता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम अभी शुष्क बना रहेगा। हालांकि 21-22 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
 
दिल्ली का मौसम : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े 8 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 93 प्रतिशत रही।

मौसम विज्ञानियों ने दिन में आसमान आम तौर पर साफ रहने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी/वेबदुनिया)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dharali : क्या है कल्पकेदार शिव मंदिर की कहानी, धराली आपदा में फिर धरती में समाया, कितना पुराना, लोगों में क्यों अनहोनी का डर

सेविंग अकाउंट्‍स में नॉमिनी के दावा निपटान के लिए RBI उठाने जा रहा यह बड़ा कदम

रेल यात्रियों के लिए सिर्फ 45 पैसे में बीमा, ऐसे मिलेगा 10 लाख रुपए तक का लाभ

सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, दिवंगत सिंगर की मां बोलीं- हमारी आत्मा पर जख्म है...

WhatsApp का नया सुरक्षा फीचर, अनजान ग्रुप में जोड़ने पर करेगा आगाह

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप ने किस देश पर लगाया कितना टैरिफ, भारत पर सबसे ज्यादा

गजब की खूबसूरत हैं पुतिन की 'सीक्रेट बेटी', युद्ध का ‍करती है विरोध, पिता से करती हैं नफरत

संसद में गतिरोध बरकरार, सरकार का एसआईआर पर चर्चा से इनकार

Donald Trump Tariffs : डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर ठोका 50 फीसदी टैरिफ

UP : किशोरी का हुआ दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म, गिरफ्तार आरोपी का होगा डीएनए टेस्‍ट

अगला लेख