Weather Updates : प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी, चुरू में तापमान 50.3 डिग्री से. तक पहुंचा

Webdunia
सोमवार, 3 जून 2019 (22:09 IST)
नई दिल्ली। देश के कई भागों में सोमवार को भी गर्मी का प्रकोप बना रहा और राजस्थान का चुरू 50.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पालम वेधशाला ने दिल्ली का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि रविवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। शहर में न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा और हवा में नमी का स्तर 39 से 62 फीसदी रहा।
 
मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार से राष्ट्रीय राजधानी को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की संभावना बन सकती है अथवा गरज के साथ छींटें पड़ सकते हैं।
 
थार मरुभूमि का प्रवेश द्वार कहा जाने वाला चुरू लगातार तीसरे दिन देश का सबसे अधिक गर्म स्थान रहा। यहां पर पारा 50.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। इसके बाद श्रीगंगानगर 48.8, बीकानेर 48.4 और कोटा में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी जम्मू में तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में गर्मी का खासा असर रहा। विदर्भ का नागपुर राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहा।
 
तेलंगाना में हैदराबाद और अन्य इलाकों में सोमवार को हल्की बारिश हुई। हैदराबाद में तापमान बीते 5 दिनों से 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है और सोमवार को भी तापमान 40.2 डिग्री रहा।
 
ओडिशा में खासकर तटीय इलाकों मे हुई बारिश से पारा नीचे आ गया हालांकि कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री से. से अधिक ही रहा।
 
हरियाणा के नारनौल में तापमान पहुंचा 47.2 डिग्री सेल्सियस : पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में लगातार लू से हरियाणा के नारनौल शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि यह तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है।
 
हरियाणा के अन्य स्थानों में हिसार में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से 3 डिग्री ऊपर है। हालांकि करनाल और अंबाला में लोगों को लू से थोड़ी राहत मिली, क्योंकि यहां अधिकतम तापमान गिरकर क्रमश: 36 डिग्री और 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान के आसपास ही है वहीं पंजाब के अमृतसर में तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि लुधियाना में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दोनों राज्य में कई जगहों पर अगले कुछ दिनों में लू से राहत मिल सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कौन थे रजाकार, कैसे सरदार पटेल ने भैरनपल्ली नरसंहार के बाद Operation polo से किया हैदराबाद को भारत में शामिल?

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में बंजारुमाले गांव में हुआ 100 प्रतिशत मतदान

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

प्रवेश द्वार पर बम है, जयपुर हवाई अड्‍डे को उड़ाने की धमकी

दिल्ली में देशी Spider Man और उसकी Girlfriend का पुलिस ने काटा चालान, बाइक पर झाड़ रहा था होशियारी

बहू को हुआ सास से प्‍यार, पति के साथ नहीं सोने देती है, सास हुई परेशान

UP के डिप्टी सीएम मौर्य बोले, एक और पाकिस्तान बनाने का जहर बो रही है कांग्रेस

धनंजय सिंह को मिली इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

कौन है जेल से 20 दिन की पैरोल पर बाहर आया फलाहारी बाबा, क्‍या था मामला?

कांग्रेस का दावा, 2जी स्पेक्ट्रम मामले में दिखा भाजपा का पाखंड

अगला लेख