पश्चिम भारत में भारी बारिश, उफान पर नदियां...

Webdunia
गुरुवार, 4 अगस्त 2016 (09:51 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सावित्री नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि के कारण महाराष्ट्र में एक सड़क पुल बह गया, हालांकि असम में बाढ़ की स्थिति में आज कुछ सुधार हुआ, वहीं बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है।
 
मध्यप्रदेश में दो दिनों से हो रही जोरदार बारिश से बाढ़ से हालत बन गए हैं। रतलाम में 14 घंटे में 9 इंच बारिश हुई। प्रदेशभर में हो रही बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर है। कई स्थानों पर पानी पुल पर आने की वजह से रास्ते बंद हो गए। मौसम वैज्ञानियों ने अगले 24 घंटों में धार, झाबुआ, देवास, उज्जैन, सीहोर, रायसेन में अतिवृष्टि की चेतावनी दी है। इंदौर, जबलपुर, हरदा, रतलाम, बालाघाट और मंदसौर में भारी बारिश की संभावना है।  
 
महाराष्ट्र के रायगढ़ में महाड के निकट मुंबई-गोवा राजमार्ग पर ब्रिटिश काल के पुल के ढह जाने से दो बसें सावित्री नदी में बह गई। इस घटना में अब तक तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि 20 से अधिक लोग लापता हैं। कोंकण के महाबालेश्वर, महाड और पोलादपुर में पिछले दो दिनों में भारी बारिश हुई है।
 
एक सप्ताह से अधिक समय तक भारी बारिश के बाद बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में धूप खिली रही और उमस रही। शहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।
 
गोपालगंज में एक और व्यक्ति की मौत के खबर के साथ बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढकर 61 हो गई। राज्य के 13 जिलों की करीब 13 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। राज्य में कई इलाके अब भी बाढ़ में डूबे हुए हैं।
नेपाल के तराई वाले इलाकों में भारी बारिश से भागलपुर के कहलगांव में गंगा अब भी खतरे के निशान से उपर बह रही है।
 
असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। पिछले दो दिनों में इस प्राकृतिक आपदा के कारण किसी और व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। हालांकि, 14 जिलों के करीब आठ लाख लोग अब भी इससे प्रभावित हैं।
 
वहीं बंगाल की खाड़ी के उपर कम दबाव बनने के कारण ओडिशा के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश के कारण राज्य के कई इलाकों में सामान्य जनजीवन बाधित रहा। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में बरसात के पानी से भरे एक गड्ढे में दो युवक डूब गये।
 
कूच बिहार को छोड़कर पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जहां बादल छाए रहने के कारण दिन के पारे में कमी आई है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

मॉक ड्रिल के लिए दिल्ली तैयार, कैेसे हैं सुरक्षा इंतजाम?

शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, मुख्यमंत्री आवास के पास कर रहे थे प्रदर्शन

पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर अनिश्चितता के बादल, कैसी है तैयारियां?

मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 1 करोड़ रुपए की फिरौती

US के ऐलान से बढ़ेगी पाकिस्तान की टेंशन, भारत की मदद के लिए तैयार अमेरिका

अगला लेख