Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारी बारिश ने दिखाए तबाही के मंजर... (फोटो)

हमें फॉलो करें भारी बारिश ने दिखाए तबाही के मंजर... (फोटो)
, शनिवार, 27 जुलाई 2019 (14:53 IST)
भारत के कई हिस्से अभी भी पानी के इंतजार में पलक-पावड़े बिछाए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर एक बड़े हिस्से में भारी बारिश ने लोगों का जीवन मुहाल कर दिया है। मुंबई से लेकर असम तक चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आइए देखते हैं देशभर में पानी के ऐसे दृश्य जो लोगों को डरा रहे हैं....
webdunia
मुंबई के रहवासी इलाका जो किसी तालाब से कम नजर नहीं आ रहा है।
webdunia
मुंबई का ही गांधी मार्केट इलाका, जहां बारिश के कारण लोग तो दिखाई ही नहीं दे रहे।
webdunia
जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
webdunia
मुंबई का कल्याण इलाका जहां लोगों के आशियाने पानी में डूबे हुए हैं। 
webdunia
महाराष्ट्र के बदलापुर-वांगणी के बीच फंसी रेल को बचाने के लिए NDRF की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
webdunia
जम्मू में एक बस पानी के तेज बहाव में फंस गई। बस में सवार लगभग 40 लोगों को बड़ी मुश्किल से सुरक्षित निकाला गया। 
webdunia
राजस्थान के सीकर जिले में भारी बारिश ने कुछ इस अंदाज में अपने तेवर दिखाए। 
webdunia
मुंबई के निकट बदलापुर में अपार्टमेंट के पास भरा हुआ पानी बता रहा है कि लोग कितने परेशान होंगे।
webdunia
बदलापुर रेलवे स्टेशन का एक दृश्य, जहां पटरियों पर पानी भरा हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप की सलाह, शुल्क से बचने के लिए एप्पल अमेरिका में लगाएं संयंत्र