Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IMD: मानसून के दौरान दिल्ली के 4 जिलों में हुई बहुत अधिक वर्षा, 40 प्रतिशत अधिक हुई बरसात

Advertiesment
हमें फॉलो करें IMD: मानसून के दौरान दिल्ली के 4 जिलों में हुई बहुत अधिक वर्षा, 40 प्रतिशत अधिक हुई बरसात
, गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (16:40 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून के दौरान 4 जिलों में 'बहुत अधिक' बारिश हुई जबकि 3 जिलों में 'अधिक बरसात' दर्ज की गई। भारत मौसम विभाग के आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली है। इस साल 1 जून को मानसून सत्र शुरू होने के बाद से केवल उत्तर-पूर्व दिल्ली में 'कम' बारिश हुई है। यहां अब तक 149.9 मिमी बरसात हुई है जबकि सामान्य तौर पर यहां 332.2 मिमी बरसात होती है। आंकड़ों के अनुसार कुल मिलाकर राजधानी में अब तक 40 प्रतिशत 'अधिक' बरसात हुई है। राजधानी में सामान्य तौर पर 293.4 मिमी की अपेक्षा 409.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

 
देशभर में 11 जुलाई तक सबसे कम बारिश वाले जिलों की सूची में शामिल मध्य दिल्ली में 62 फीसदी अधिक बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक 537.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि यहां लंबे समय से औसतन 332.2 मिमी बारिश होती रही है।

 
मौसम विभाग के आंकड़ों में कहा गया है कि उत्तर दिल्ली में 596.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 107 फीसदी अधिक है। इसी प्रकार नई दिल्ली में 468.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 80 प्रतिशत अधिक है। आंकड़ों के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिल्ली में सामान्य से 70 प्रतिशत अधिक, 426.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सामान्य से 56 फीसदी अधिक 465.8 मिमी बारिश हुई है।

 
जून में इस साल दिल्ली में 34.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि सामान्य तौर पर 65.5 मिमी बारिश होती है। इसी प्रकार जुलाई महीने में राजधानी में 507.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो सामान्य औसत 210.6 मिमी से 141 प्रतिशत है। जुलाई 2003 के बाद यह अब तक की सर्वाधिक बारिश है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंगल पर जीवन होने की संभावना पर क्या कहती है नई रिसर्च