Weather Update: मध्यप्रदेश और यूपी में कुछ जगह हुई भारी बारिश, असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर

Webdunia
शनिवार, 25 जून 2022 (08:22 IST)
नई दिल्ली। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी झारखंड और इससे सटे ओडिशा के उत्तरी हिस्से पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र महाराष्ट्र तट से दूर पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। गुजरात तट से कर्नाटक तट तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी उत्तरप्रदेश और दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
केरल, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, गुजरात के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई। शेष पूर्वोत्तर भारत, बिहार के पूर्वी हिस्सों, ओडिशा, आंध्रप्रदेश के उत्तरी तट, तेलंगाना और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और उत्तरी पंजाब में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

 
असम में बाढ़ से 10 लोगों की मौत: असम में बाढ़ के कारण 10 और लोगों की मौत हो गई जबकि कछार जिले में सिलचर शहर लगातार 5वें दिन जलमग्न रहा। बाढ़ से शुक्रवार को 28 जिलों में 33.03 लाख लोग प्रभावित हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
असम राज्य प्रबंधन आपदा प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को राज्य के 30 जिलों में 45.34 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। अधिकारियों के मुताबिक कुछ क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घटने लगा है लेकिन ब्रह्मपुत्र में धुबरी और नागांव में कोपिली नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
 
उन्होंने बताया कि 10 और लोगों की मौत होने के बाद मई के मध्य से बाढ़ और भूस्खलनों के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 118 पर पहुंच गई है। बारपेटा, धुबरी, करीमगंज और उदलगुड़ी जिलों में 2-2 लोगों और कछार तथा मोरीगांव में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। असम की बराक घाटी का प्रवेश द्वार माने जाने वाले सिलचर के अधिकतर इलाके जलमग्न हैं।
 
स्काईमेटवेदरडॉटकॉम के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप के कुछ हिस्सों, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है।
 
बाकी पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, केरल, लक्षद्वीप, झारखंड के कुछ हिस्सों, पूर्वी बिहार और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण मध्यप्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों सहित उत्तर-पश्चिमी भारत का मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर-पश्चिमी भारत और मध्यभारत के कुछ हिस्सों के तापमान में और वृद्धि हो सकती है।(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख