mumbai rain : मुंबई में भारी बारिश से सड़कों पर भरा पानी, धीमी हुई लोकल ट्रेनों की रफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 30 जून 2023 (12:25 IST)
mumbai rain : मुंबई महानगर और उसके उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश के कारण शुक्रवार को सुबह जगह-जगह जलजमाव होने से सड़क यातायात प्रभावित हुआ और लोकल ट्रेन सेवाएं कुछ हद तक धीमी हो गईं।
 
शहर में शुक्रवार तड़के से मध्यम से भारी बारिश हो रही है और उपनगरों में बारिश की तीव्रता अधिक है, जिसके परिणामस्वरूप जलजमाव की समस्या हो गई है। पिछले 24 घंटों में मुंबई, इसके पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 31 मिमी, 45 मिमी और 61 मिमी औसत वर्षा हुई।
 
कहा जा रहा है कि पश्चिम रेलवे के अंधेरी और जोगेश्वरी स्टेशनों के बीच स्थित अंधेरी सबवे को जलजमाव के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पानी भर जाने के कारण उपनगरों के कुछ हिस्सों में भी यातायात धीमा हो गया।
 
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सामान्य हैं। हालांकि, पनवेल और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच सेवाएं संचालित करने वाली हार्बर लाइन सहित कुछ मार्गों पर यात्रियों ने सुबह के समय ट्रेन संचालन में देरी की शिकायत की।
 
‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) के एक प्रवक्ता ने कहा कि बारिश के कारण इसकी किसी भी बस के मार्ग में परिवर्तन नहीं किया गया।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह साढ़े सात बजे नाउकास्ट चेतावनी जारी की। अगले 3 से 4 घंटों में मुंबई और इसके पड़ोसी ठाणे और पालघर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश का अनुमान जताया।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत से क्यों नाखुश है रूस, इसका यूक्रेन से है कनेक्शन

कठुआ में गरजे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- पाकिस्तान के हो जाएंगे 3 टुकड़े

कौन है वो रहस्‍यमयी महिला, जिसकी तलाश में जुटी पुलिस, क्‍या है देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर से कनेक्‍शन?

कलाम का राष्ट्रपति बनना लादेन के आतंकवादी बनने के समान, NCP नेता की पत्नी के बयान से बवाल

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले, अब राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए होती है

सभी देखें

नवीनतम

मल्लिकार्जुन खरगे ने बेरोजगारी को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, क्या बोले

गुजरात में घर की दीवार ढहने से 1 बच्चे की मौत, परिवार के 3 सदस्य घायल

छत्तीसगढ़ में भालुओं के हमले में 1 लड़की समेत 2 लोगों की मौत, 4 अन्य घायल

कुलगाम मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, ASP समेत 5 जवान जख्‍मी

पथराव के बाद भद्रक जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित, 9 लोग हिरासत में

अगला लेख