मानसून अपडेट: पूर्वोत्तर में भारी बारिश, उत्तरी राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी

Webdunia
शुक्रवार, 2 जून 2017 (08:30 IST)
नई दिल्ली।  नगालैंड के फेक जिले में लगातार हो रही बारिश में 2 लोगों की मौत हो गई और राष्ट्रीय राजमार्ग 54 पर भूस्खलन होने से मिजोरम का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क टूट गया।
 
उत्तरी राज्यों में गर्मी का कहर अब भी जारी है, जहां पिछले 2 दिनों में हल्की बारिश हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में रात को ही बारिश से तापमान में गिरावट आई, जहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
नगालैंड के फेक जिले में पिछले 2 दिन से लगातार हो रही भारी बारिश से वहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। नगालैंड राज्य आपदा प्रबंधक विभाग ने अपने बयान में कहा कि 2 लोग पानी में बह गए और कई अन्य लोग अब भी लापता हैं।
 
मिजोरम की राजधानी एजल में मूसलधार बारिश से एनएच-54 पर भूस्खलन हुआ जिससे राज्य का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क टूट गया। राज्यभर में लगातार बारिश से बिजली एवं दूरसंचार सेवाएं भी प्रभावित हुईं। 120 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहीं राजस्थान में लू का कहर जारी रहा। इस बीच पंजाब और राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।
 
ओडिशा आज भी सूरज की तपन में जलता रहा, जहां 9 स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। राज्य में अभी तक गर्मी से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में गर्मी की स्थिति पहले जैसी ही कायम रही, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पटना और गया में अधिकतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री सेल्सियस और 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
ठाणे के शाहपुर तालुका के डिंबे गांव में बिजली गिरने की घटना में एक लड़की सहित 2 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

भारत में कैसे होती है जनगणना, जानिए Census की पूरी प्रक्रिया

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ, दुल्हन के भागने पर दूल्हे ने ली राहत की सांस

सभी देखें

नवीनतम

क्या ईरान-इजरायल युद्ध से भारत में बढ़ेगी महंगाई, जानिए कौन सी चीजें होंगी महंगी और क्या पड़ेगा असर

FASTag पर नितिन गडकरी का बड़ा एलान, 15 अगस्त से शुरू होगा 3000 का वार्षिक पास

1,120 रुपए लेकर सोने का मंगलसूत्र खरीदने पहुंचा बुजुर्ग, वायरल हुआ वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीकार नहीं किया ट्रंप का न्योता, जानिए क्या था PM का जवाब

मध्यप्रदेश बना पर्यटकों की पहली पसंद, साल 2024 में रिकॉर्ड 13 करोड़ 41 लाख सैलानी आए

अगला लेख