Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Update: तमिलनाडु में हुई भारी बारिश, अन्य राज्यों में वर्षा की संभावना

हमें फॉलो करें Weather Update: तमिलनाडु में हुई भारी बारिश, अन्य राज्यों में वर्षा की संभावना
, शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (08:20 IST)
नई दिल्ली। उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तट के पास दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है और इसके जल्द ही एक डिप्रेशन में बदल जाने की संभावना है।
 
एक अन्य निम्न दबाव का क्षेत्र महाराष्ट्र तट के पास पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर है और संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। यह पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और अगले 2 दिनों में एक गहरे निम्न दबाव में बदल सकता है।
 
स्काईमेट के अनुसार एक ट्रफ रेखा अरब सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से उत्तरी महाराष्ट्र तट से होते हुए दक्षिण गुजरात तट तक फैली हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के उत्तरी हिस्सों और उत्तरी पाकिस्तान के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश हुई। दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। केरल, तटीय आंध्रप्रदेश के शेष हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण राजस्थान और विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र : शुक्रवार तड़के तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के बीच के तट को पार कर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र चेन्नई और पुडुचेरी के बीच तट को पार कर गया।
 
आईएमडी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और आज शुक्रवार 19 नवंबर को तड़के 3 से 4 बजे के बीच पुडुचेरी और चेन्नई के बीच उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश के आसपास के तटों को पार कर गया।
 
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा के कुछ हिस्सों और दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के शेष हिस्सों, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्रप्रदेश के शेष हिस्सों, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, विदर्भ और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, सुबह 9 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी