मुंबई से ठाणे के बीच लोकल ठप, जलमग्न रिसॉर्ट से 49 को बचाया

Webdunia
रविवार, 7 जुलाई 2024 (15:32 IST)
Thane rain : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के कारण जलमग्न हुए एक रिसॉर्ट में फंसे 49 लोगों को रविवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तेज बारिश की वजह से मुंबई और ठाणे के बीच ट्रेन नहीं चलने से लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ा। ALSO READ: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा रोकी
 
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के एक अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम ने शाहपुर क्षेत्र में स्थित रिसॉर्ट में फंसे लोगों को बचाने के लिए नावों और 'लाइफ जैकेट' का इस्तेमाल किया।
 
मुंबई, ठाणे, पालघर, सातारा, सांगली, कोल्हापुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में एनडीआरएफ के 13 दलों को तैनात किया गया है। ALSO READ: उत्तरप्रदेश में बारिश ने ली 13 की जान, बिहार से असम तक हाल बेहाल
 
लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कसारा और टिटवाला स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं भारी बारिश और एक पेड़ गिरने के कारण रविवार सुबह बाधित हो गईं।
 
अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे भारी बारिश के कारण आटगांव और तानशेट स्टेशन के बीच पटरियों पर मिट्टी आ गई और वाशिंद स्टेशन के पास एक पेड़ गिरने से पटरियां अवरुद्ध हो गईं, जिससे कल्याण-कसारा मार्ग पर रेल यातायात अवरूद्ध हो गया। मरम्मत का काम जारी है और पटरियों को जल्द से जल्द साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर और रायगढ़ सहित उसके पड़ोसी क्षेत्रों की जीवन रेखा माना जाता है। मध्य रेलवे के उपनगरीय नेटवर्क के जरिए प्रतिदिन 30 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

अगला लेख