मुंबई में भारी बारिश, मीरा-भायंदर में 35 साल पुरानी इमारत का एक हिस्सा ढहा

Webdunia
गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (20:30 IST)
ठाणे। जिले के मीरा-भायंदर शहर में लगातार बारिश के कारण एक जर्जर चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया। वार्ड अधिकारी दामोदर संखे ने बताया कि यह इमारत तलाओ रोड पर स्थित है। इसे खतरनाक घोषित किया गया था। अधिकारी अब इसे गिरा रहे हैं।

मीरा-भायंदर नगर निगम के एक दमकल अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश की वजह से 35 साल पुरानी इमारत का एक हिस्सा गिर गया। इसके बाद दमकलकर्मी और स्थानीय आपदा प्रकोष्ठ के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस इमारत में 150 फ्लैट हैं, जिन्हें मार्च में ही खाली करा लिया गया था।

मुंबई के मरीन ड्राइव पर तेज बारिश के बीच हाइटाइड के आते ही समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग ने पहले ही इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया था। पुणे के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने शहर में 'आमतौर पर मध्यम बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने' की संभावना जताई थी। बुधवार को लगातार बारिश होने के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया, सब यातायात ठप हो गया, कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख