दिल्ली में भारी बारिश, 5 लोगों की मौत, यमुना चेतावनी स्तर के पार

दिल्ली में नहीं होगी बाढ़ की स्थिति : अरविन्द केजरीवाल

Webdunia
सोमवार, 10 जुलाई 2023 (14:56 IST)
Heavy rains in Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को घोषणा की कि यमुना के 206 मीटर के निशान को छूने पर नदी के आस-पास के निचले इलाकों से लोगों को निकालना शुरू किया जाएगा। इस बीच, सरकारी बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में यमुना का पानी 204.5 मीटर के चेतावनी के स्तर के पार कर गया है। साथ ही वर्षाजन्य हादसों में 5 लोगों के मरने की खबर है। 
 
दिल्ली सरकार की स्थिति पर नजर : केजरीवाल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि विशेषज्ञों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की स्थिति संभवत: पैदा नहीं होगी। मूसलाधार बारिश और यमुना के बढ़ते जल स्तर पर बैठक करने के बाद केजरीवाल ने कहा कि सरकार स्थिति पर निकटता से नजर रख रही है और इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
 
उन्होंने कहा कि अप्रत्याशित बारिश ने लोगों के लिए समस्या पैदा कर दी है और दिल्ली की प्रणाली इसे झेलने में सक्षम नहीं थी। बारिश के बाद हर साल कुछ इलाकों में पानी भर जाता है और कुछ ही घंटों में पानी निकल जाता है, लेकिन 153 मिलीमीटर बारिश अप्रत्याशित है। ऐसा करीब 40 साल पहले हुआ था।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह केंद्रीय जल आयोग के संपर्क में हैं और उन्होंने दावा किया कि मौसम की भविष्यवाणियों से संकेत मिलता है कि भले ही और बारिश होगी, लेकिन भारी बारिश नहीं होगी।
 
उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से सड़कों पर कुछ गड्ढे हो गए होंगे। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इन्हें पत्थरों से भरा जाएगा। हमने सड़क धंसने की घटनाओं की भी जांच के आदेश दिए हैं। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र, जो एक वीवीआईपी क्षेत्र है, में जलभराव हो गया है। हमने उनसे (एनडीएमसी) समस्याओं को हल करने के लिए कहा है।
 
5 लोगों की मौत : दिल्ली में वर्षाजन्य हादसों में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में दीवार गिरने से 30 वर्षीय प्रीति नामक महिला की मौत हो गई। प्रीति सोनीपत के गन्नौर की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि रोहिणी में ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से 49 वर्षीय चालक राजेन्द्र की मौत हो गई। पीड़ित रोहिणी सेक्टर-16 में रहता था।
 
एक अन्य हादसा राखी मार्केट में हुआ। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि जखीरा के राखी मार्केट में एक खाली झोपड़ी के सामने चार-पांच बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने कहा, खेलते समय उनमें से दो बच्चे झोपड़ी के अंदर चले गए और अचानक उसकी जर्जर छत का एक छोटा हिस्सा उन पर गिर गया।
 
प्रगति मैदान सुरंग पानी भरने से यातायात बंद : दिल्ली स्थित प्रगति मैदान सुरंग को जलभराव के कारण सोमवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। यातायात पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर यह जानकारी देते हुए कहा कि जलभराव के कारण प्रगति मैदान सुरंग पर यातायात की आवाजाही बंद है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इसको ध्यान में रखकर यात्रा करें। दिल्ली में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में शहर में 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
घरों में घुसा बारिश का पानी : दूसरी ओर, दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम की कोटा कॉलोनी में रविवार को बारिश का पानी घरों में घुस गया। प्रशासन ने निवासियों को भोजन और पीने का पानी उपलब्ध कराकर उनकी मदद की। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से गुरुग्राम में कई जगहों पर जलभराव हो गया और बादशाहपुर की कोटा कॉलोनी एक तरह से जलमग्न हो गई।
 
क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कॉलोनी में पानी भरने के बारे में पता चलने पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने एक विशेष टीम का गठन कर निवासियों को सहायता उपलब्ध कराई। (एजेंसी/वेबदुनिया)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पर क्या है सजा? जानें कानून और BNS का प्रावधान

आयुष्मान कार्ड की लिमिट कब और कैसे होती है रिन्यू, जानिए पूरा प्रोसेस और जरूरी बातें

अगला लेख