Hanuman Chalisa

सड़क हादसे में हेमामालिनी घायल, ड्राइवर गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 3 जुलाई 2015 (09:58 IST)
जयपुर। अभिनेत्री हेमामालिनी के बीती रात एक सड़क हादसे में घायल होने के संबंध में उनके कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
 
सांसद हेमा मालिनी की मर्सिडीज कार आगरा से जयपुर आते समय दौसा जिले के कोतवाली थाना इलाके में एक आल्टो कार से टकरा गई थी जिसमें हेमामालिनी घायल हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार एक बच्ची की मौत हो गई ओैर चार अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे।
 
कोतवाली थाना (दौसा) के जांच अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि आल्टो कार में सवार लालसोट निवासी हनुमान खंडेलवाल ने मर्सिडीज कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने जिस कार में सांसद हेमामालिनी सवार थीं उसके चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 336, 337 और 304 के तहत मामला दर्ज कर उसे पूछताछ के लिए कल रात ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मर्सिडिज कार और आल्टो कार जब्त कर ली है।
 
इधर फोर्टिस अस्पताल सूत्रों के अनुसार सडक हादसे में घायल सांसद हेमामालिनी आईसीयू में भर्ती है। हेमामालिनी के सिर, कमर ,नाक में चोट लगी है। आंख के उपर लगी चोट से काफी खून भी निकला है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज