हेमामालिनी का ममता से सवाल, राम के नाम पर क्यों चढ़ जाता है उनका पारा

Webdunia
शुक्रवार, 7 जून 2019 (07:50 IST)
मथुरा। फिल्म अभिनेत्री एवं मथुरा से भाजपा सांसद हेमामालिनी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल किया है कि वह राम के नाम से इतना भड़क क्यों जाती हैं?
 
हेमामालिनी लोकसभा चुनाव और सरकार के गठन के पश्चात पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र लौटी थीं। वह आज स्थानीय अधिकारियों को कुछ पिछले अधूरे कामों में तेजी लाने का निर्देश देने के बाद वापस मुम्बई लौट गईं। 
 
हेमामालिनी ने वृन्दावन स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, 'भगवान राम का नाम लेने से तो दुष्टजनों की भी नैया पार हो जाती है लेकिन पता नहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके नाम पर भड़क क्यों जाती हैं। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।' 
 
उन्होंने कहा, 'सारी दुनिया भगवान के नाम से चल रही है। श्रीराम हों या फिर श्रीकृष्ण, दोनों का विदेशों तक में गुणगान हो रहा है। लेकिन ममता बनर्जी को पता नहीं क्यों ऐतराज हो रहा है। ऐसा करके वह क्या दर्शाना चाहती हैं। क्या साबित करना चाहती हैं?'
 
गौरतलब है कि गत दिनों बनर्जी तब नाराज हो गई थीं जब कुछ व्यक्तियों ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाये थे। इन लोगों ने जय श्रीराम का नारा तब लगाया जब उनका काफिला बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के भाटपारा क्षेत्र से गुजर रहा था।
 
पिछले महीने के शुरू में एक वीडियो में दिखाया गया था कि बनर्जी पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में तब नाराज हो गईं थीं जब कुछ व्यक्तियों ने उनके काफिले के सामने 'जय श्रीराम' के नारे लगाये थे। सांसद हेमामालिनी वृन्दावन में इसी संबंध में पूछे गए सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही थीं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख