हेमंत सोरेन फिर 5 दिन की ED हिरासत में, समर्थकों ने जमकर की नारेबाजी

Webdunia
बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (15:41 IST)
Jharkhand news in hindi : रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रवर्तन निदेशालय (ED) हिरासत बुधवार को 5 दिन के लिए बढ़ा दी।
 
पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन को 2 फरवरी को विशेष पीएमएलए (धन शोधन रोकथाम अधिनियम) अदालत ने 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा था। सोरेन की ईडी हिरासत बुधवार को समाप्त हो गई।
 
धनशोधन मामले में ईडी द्वारा सात घंटे की पूछताछ के बाद सोरेन को 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया गया था। सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले दिन में ईडी पूर्व मुख्यमंत्री को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची की दीवानी अदालत ले आई।
 
सोरेन ने अपने समर्थकों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और उनके समर्थकों ने हेमंत सोरेन जिंदाबाद और 'जेल का दरवाजा टूटेगा, हेमंत भैया छूटेगा' जैसे नारे लगाए। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, झुग्गीवासियों को मताधिकार से वंचित करने की रची जा रही साजिश

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

सभी देखें

नवीनतम

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी बोलीं, ममता कुलकर्णी हमारी महामंडलेश्वर हैं और रहेंगी, ममता बोली मैं वर्जिन हूं

Weather Update: दिल्ली में बारिश के बाद ठंड बढ़ने के आसार, पंजाब हरियाणा में सर्द मौसम, IMD का अलर्ट

LIVE: आज बसंत पंचमी का अमृत स्नान, 3 बजे से वॉर रूम में CM योगी, इस बार नहीं होगी कोई चूक

लोगों की ओर से, लोगों के लिए है यह बजट : निर्मला सीतारमण

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

अगला लेख