Publish Date: Mon, 03 Dec 2018 (15:59 IST)
Updated Date: Mon, 03 Dec 2018 (16:26 IST)
बुलंदशहर। उत्तरप्रदेश के बुलंद शहर में अवैध बूचड़खानों को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों की तरफ से की गई फायरिंग में एक इस्पेक्टर की मौत हो गई है। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। इसमें दो लोगों के घायल होने की खबर है।
प्रारंभिक खबरों के मुताबिक बुलंदशहर के स्याना गांव में कुछ लोग अवैध स्लॉटर हाउस का विरोध कर रहे थे। गुस्साए लोगों को समझाने के लिए पुलिस पहुंची, लेकिन लोग और भड़क गए। लोग हिंसा पर उतारू हो गए। पुलिस ने हवाई फायरिंग की, जिससे लोग भड़क गए।
खबरों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों की भीड़ में से ही किसी ने पुलिस पर गोली चला दी। गोली इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को लगी। खबरों के अनुसार अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भड़के लोगों ने कई वाहनों में आगजनी कर दी।