महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आम आदमी परेशान

Webdunia
मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (08:40 IST)
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उबाल की वजह से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से आम आदमी परेशान है। 
 
देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 80 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी यह 71 रुपए प्रति लीटर से ऊपर है जबकि डीजल अब तक के रिकॉर्ड स्तर 61.74 रुपए प्रति लीटर पर पहुँच गया है।
 
इंडियन ऑयल लिमिटेड की सोमवार की कीमतों के आधार पर देश के चारों बड़े महानगरों में मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक 79.06 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में इसके दाम 73.91 रुपए और चेन्नई में 73.80 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। इन महानगरों में पेट्रोल की सबसे कम कीमत दिल्ली में 71.18 रुपए है।
 
नए वर्ष में ही मुंबई में पेट्रोल के दाम में एक रुपए 19 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी हो चुकी है। डीजल का भाव भी चारों बड़े महानगरों में मुंबई में सर्वाधिक 65.74 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 65.08 रुपए और कोलकाता में 64.40 रुपए प्रति लीटर है। दिल्ली में डीजल की कीमत 61.74 रुपए प्रति लीटर है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बाहर से शांत पाटीदार के अंदर है सफलता के लिये ज्वालामुखी, बचपन के कोच ने क्या कहा

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

मायावती ने बताया, कैसे आएंगे बसपा के अच्छे दिन?

तेजस्वी का नए आरक्षण कानून को लेकर नीतीश को पत्र, सरकार पर लगाया टालमटोल का आरोप

बेटी से गैंगरेप के मामले में महिला भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने भी लिया एक्शन

अगला लेख