बाजारों में भीड़ पर सरकार की warning, कहा नियम नहीं माने तो...

Webdunia
मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (18:22 IST)
नई दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के उचित व्यवहार के उल्लंघन पर चिंता जताई है। मंत्रालय ने कहा कि लोग हिल स्टेशन पर जा रहे हैं और वहां कोरोना के नियमों की अनदेखी हो रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि यदि प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जाता है तो हम प्रतिबंधों में रियायत फिर से खत्म कर सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हिल स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ पर चिंता जताते हुए कहा कि उचित व्यवहार का घोर उल्लंघन अब तक के हुए फायदे को कम कर सकता है। मंत्रालय ने कुछ तस्वीरें भी दिखाई। इसमें हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली, दिल्ली के लक्ष्मी नगर और सदर बाजार और मुंबई के दादर मार्केट की तस्वीरें शामिल हैं, जिसमें लोगों की भीड़ साफ तौर पर देखी जा सकती है।

लव अग्रवाल ने कहा कि कुछ ज़िलों में अधिक संक्रमण देखा जाए तो हमें ये मानकर चलना पड़ेगा कि कुछ इलाकों में अभी भी दूसरी वेव है। देश में अभी भी कुछ​ ज़िले ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज़्यादा है।

मुख्यत: अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर, केरल, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड में पॉजिटिविटी ज़्यादा है। देश के 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 73 जिलों में 29 जून-पांच जुलाई के सप्ताह में संक्रमण दर 10 फीसदी अधिक थी। 91 जिलों में चार जुलाई को समाप्त सप्ताह में कोविड-19 के रोजाना 100 से अधिक मामले आए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की, पुलिस को कर्जदार होने का अंदेशा

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

वार और पलटवार का खेल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले- मैंने राज ठाकरे को हिन्दी सिखा दी

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अगला लेख