Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द, किया था पार्टी व्हिप का उल्लंघन

हमें फॉलो करें himachal vidhansabha

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (11:44 IST)
Himachal Politics : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुवार को पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर विधानसभा से कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी।
स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि दलबदल विरोधी कानून के तहत 6 विधायकों के खिलाफ मुझे याचिका मिली थी। 6 विधायक जिन्होंने चुनाव कांग्रेस से लड़ा और दलबदल विरोधी कानून के तहत उनके खिलाफ याचिका मिली।
 
उन्होंने कहा कि मैंने अपने 30 पेज के आदेश में काफी विस्तार से इसकी जानकारी दी है। मैंने उन 6 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है, अब वे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य नहीं है।
 
जिन विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया है उनके नाम रवि ठाकुर, राजेंद्र सिंह राणा, सुधीर शर्मा, चैतन्य शर्मा, देवेंदर भुट्टो, इंदर दत्त लखनपाल हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी विधायक भाजपा से संपर्क में हैं। हाल ही में राज्यसभा चुनाव में भी इन्होंने भाजपा के हर्ष महाजन को वोट दिया था।
 
इन विधायकों की सदस्यता रद्द होने के बाद विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्‍या घटकर 34 रह गई। सदन में भाजपा के पास 25 विधायक है। 3 विधायक निर्दलीय है। 
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहजहां शेख 10 दिन की पुलिस रिमांड में, शुभेंदु अधिकारी ने बताया छोटा दाऊद