Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल के नए मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा विधायकों की बैठक आज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Himachal Pradesh Chief Minister
, रविवार, 24 दिसंबर 2017 (00:42 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर बरकरार रहस्य के बीच भाजपा विधायकों की एक बैठक आज बुलाई गई है। विधायकों को केंद्रीय पर्यवेक्षक की तरफ से संबोधित भी किया जाएगा। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने यह जानकारी दी।
 
पार्टी के वरिष्ठ नेता के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के बारे में घोषणा जल्द की जाएगी, हो सकता है विधायकों की बैठक में, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों का दो सदस्यीय दल 21 और 22 दिसंबर को प्रदेश में था और उसने प्रदेश भाजपा की कोर समिति, सांसदों और कुछ विधायकों से जानकारी ली है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर इस पद के लिए प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी नेता ने कहा कि पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट देखने के बाद ही नेता की घोषणा की जाएगी। सत्ती ने कहा कि दो केंद्रीय पर्यवेक्षक- केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर कल यहां पहुंचेंगे और विधायकों को संबोधित करेंगे।
 
भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे प्रेम कुमार धूमल के चुनावों में हार जाने के बाद पार्टी के सामने नेतृत्व का संकट खड़ा हुआ। कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने सुजानपुर सीट से धूमल को चुनाव में शिकस्त दी थी। सत्ती खुद उना से चुनाव हार गए थे। उन्होंने कहा कि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में ‘अप्रत्याशित नतीजों’ के बावजूद पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टखने में चोट के कारण साइना, सिंधू के खिलाफ मुकाबले से हटीं