हिमाचल में CM नहीं बदलेगी कांग्रेस, सुखविंदर सुक्खू को राहत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (10:11 IST)
Himachal Pradesh Politcs : हिमाचल प्रदेश में मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सुक्खू सरकार का संकट टलता दिखाई दे रहा है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव ने राज्य में मुख्‍यमंत्री नहीं बदलेगी। इस बीच सीएम सुक्खू ने आज सुबह कांग्रेस विधायकों को नास्ते पर बुलाया।
 
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद सुक्खू सरकार के बने रहने पर सवाल उठने लगे थे। राज्य में कांग्रेस को संघर्ष करता देख पार्टी आलाकमान ने डीके शिवकुमार, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक बनाकर हिमाचल भेजा। पर्यवेक्षक आज आलाकमान को रिपोर्ट सौंप सकते हैं।

ALSO READ: विक्रमादित्य सिंह ने वापस लिया इस्तीफा, बोले- हिमाचल सरकार पर कोई संकट नहीं
बुधवार को विधानसभा में भारी हंगामे के बीच भाजपा के 15 विधायकों के निलंबन के बाद सरकार ने ध्वनि मत से बजट पास करा लिया है। हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा बुधवार सुबह की थी। हालांकि बाद उनके तेवर नरम दिखे। रात तक उन्होंने अपना इस्तीफा वापस भी ले लिया। 
 
 
हालांकि कहा जा रहा है कि सुक्खू सरकार की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुईं हैं। पार्टी के 40 विधायकों में से नाराज 6 विधायक अभी भी भाजपा के संपर्क में है। हालांकि दलबदल कानून से बचने के लिए कांग्रेस से 14 विधायकों का तोड़ना होगा। फिलहाल कांग्रेस का जोर नाराज विधायकों को मनाने पर है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु भगदड़ केस में RCB और इवेंट कंपनी के 4 अधिकारी गिरफ्तार, विराट के खिलाफ शिकायत

राहुल गांधी फिर बोले, डोनाल्ड ट्रंप ने नरेन्द्र मोदी को मजबूर किया

कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली में कोरोना के 30 नए मामले, कर्नाटक में एक की मौत

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

अगला लेख