Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राम मंदिर : हिन्दू संगठन की अयोध्या में महायज्ञ करने की योजना

Advertiesment
हमें फॉलो करें राम मंदिर : हिन्दू संगठन की अयोध्या में महायज्ञ करने की योजना
, बुधवार, 21 नवंबर 2018 (12:20 IST)
फाइल फोटो

नई दिल्ली। एक हिन्दू संगठन ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए एक से छह दिसम्बर तक इस पवित्र शहर में महायज्ञ किया जाएगा। दिल्ली के विश्व वेदांत संस्थान ने कहा कि देशभर से बड़ी संख्या में संत यज्ञ के लिए अयोध्या में एकत्र होंगे।

संगठन के संस्थापक स्वामी आनंद महाराज ने कहा, अधिकतर भारतीय लोगों की भावनाएं इस मंदिर के साथ जुड़ी हुई हैं, इसलिए हम एक दिसम्बर से छह दिसम्बर तक अयोध्या में अश्वमेध यज्ञ आयोजित करने जा रहे हैं।

छह दिसम्बर, 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहा दी गई थी, जिसके बाद देश में बड़े स्तर पर दंगे भड़क गए थे। अध्यादेश के जरिए रामजन्मभूमि में मंदिर निर्माण के लिए दक्षिणपंथी हिन्दू संगठनों के स्वर तेज हो गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#MeToo आलोक नाथ के खिलाफ FIR दर्ज, पीड़िता ने कहा था मेरे घर में ही मेरा रेप किया गया