JNU विवाद में हिंदू सेना की एंट्री, गेट पर लगाए भगवा झंडे, पोस्टर लगाकर दी चेतावनी

Webdunia
शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (12:01 IST)
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के एक छात्रावास में राम नवमी पर मांसाहारी भोजन परोसे जाने को लेकर हुई हिंसा के करीब एक सप्ताह बाद हिंदू सेना ने विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार के निकट और आस-पास के इलाके में पोस्टर और भगवा झंडा लगाए। संगठन ने चेतावनी भी दी कि यदि भगवा का अपमान किया गया, तो कड़े कदम उठाए जाएंगे।
 
हिंदू सेना प्रमुख विष्णु गुप्ता ने बताया कि दक्षिणपंथी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने भगवा जेएनयू के पोस्टर लगाए।

<

जेएनयू कैंपस के बाहर हिंदू सेना ने लगाए भगवा झंडे pic.twitter.com/RwmpA239en

— Shalini Kapoor Tiwari (@ShaliniKTiwari) April 15, 2022 >हालांकि पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पोस्टर और झंडों को हटा दिया। इस मामले में पुलिस लिगल एक्शन भी लेगी।
 
 
उन्होंने कहा कि हम आपकी विचारधारा और हर धर्म का सम्मान करते हैं। भगवा का अपमान सहन नहीं किया जाएगा और हम कड़े कदम उठा सकते हैं।
 
विश्वविद्यालय परिसर में कावेरी छात्रावास के भोजनालय में कथित रूप से मांसाहारी भोजन परोसने को लेकर रविवार को छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस का कहना है कि हिंसा में छह छात्र घायल हो गए थे। बहरहाल, दोनों समूहों ने दावा किया कि दोनों पक्षों के 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
 
जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के आरोप लगाया कि एबीवीपी के सदस्यों ने छात्रों को छात्रावास के भोजनालय में मांसाहारी भोजन करने से रोका और हिंसक माहौल पैदा किया, लेकिन एबीवीपी ने इन आरोपों को खारिज किया और आरोप लगाया कि वामपंथियों ने राम नवमी पर छात्रावास में आयोजित एक पूजा कार्यक्रम को बाधित किया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू यादव पर उनके साले का बड़ा आरोप, अपहरण के बाद CM आवास में होता था सेटलमेंट

क्या दिल्ली में होंगे 2 डिप्टी CM, खत्म हुआ सस्पेंस, BJP की ओर से आया बड़ा अपडेट

gold rate : क्या ऐसे ही बढ़ते रहेंगे सोने के दाम, कीमत कब तक 1 लाख तक पहुंचने के आसार, आखिर क्यों आ रही है तेजी

Instagram और WhatsApp यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी

वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट संसद में पेश, पर्सनल लॉ बोर्ड की चेतावनी- पारित हुआ तो आंदोलन, क्या बोले विपक्षी नेता

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका से फिर आएगा अवैध प्रवासी भारतीयों से भरा विमान, 119 लोग हैं सवार

परीक्षा पे चर्चा में पोषण विशेषज्ञों ने दिए घर का बना भोजन खाने व पर्याप्त नींद लेने के मंत्र

अवैध आव्रजन के मुद्दे पर बोले पीएम मोदी, मानव तस्करी के इकोसिस्टम के खिलाफ लड़ना होगा

अमेरिका में मोदी का मंत्र, मेक इंडिया ग्रेट अगेन

अमेरिका ने छेड़ा टैरिफ वॉर, क्या होगा भारत पर असर

अगला लेख