आरसीपी सिंह संबंधी नीतीश के दावों को गृहमंत्री अमित शाह ने किया खारिज

Webdunia
बुधवार, 17 अगस्त 2022 (20:19 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बगैर उनकी मंजूरी के आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। शाह ने कहा कि पिछले साल जुलाई महीने में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार से पहले जनता दल (यूनाइटेड) के प्रतिनिधित्व के सिलसिले में उनकी कुमार से बात हुई थी।

भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भाजपा की बिहार इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ मंगलवार को हुई एक बैठक में शाह ने कहा कि पिछले साल जुलाई महीने में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार से पहले जनता दल (यूनाइटेड) के प्रतिनिधित्व के सिलसिले में उनकी कुमार से बात हुई थी।तत्कालीन जद(यू) अध्यक्ष सिंह चूंकि मंत्रिमंडल में शामिल होना चाहते थे, इसलिए कुमार ने शाह से कहा था कि उन्हें शामिल किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार शाह ने बैठक के दौरान पार्टी नेताओं को बताया कि कुमार चाहते थे कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनकी पार्टी के दो नेताओं को शामिल किया जाए लेकिन पार्टी के एक ही नेता को इसमें जगह दिए जाने की बात पर उन्होंने सिंह को शामिल किया जाने का समर्थन किया था।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया था कि सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर उनकी मंजूरी नहीं थी। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिक सीटें मांगे जाने पर भाजपा ने उस वक्त जद(यू) से कहा था कि वह सिर्फ एक ही मंत्री पद दे सकती है क्योंकि शिवसेना को भी एक ही मंत्री पद दिया गया है।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना ने जद(यू) से अधिक सीटें जीती थीं। वर्ष 2020 में शिवसेना ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था, जबकि जद(यू) ने पिछले दिनों राजग से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिला लिया था और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई थी।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी की बिहार इकाई के नेताओं को महागठबंधन सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करने को कहा है और अगले लोकसभा चुनाव में राज्य की 40 में से कम से कम 35 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

7.4 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया रूस, सुनामी की चेतावनी

LIVE: सीएम योगी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा की, कावड़ियों पर बरसाए फूल

गाजियाबाद में एंबुलेंस की टक्कर से 2 कांवड़ियों की मौत, 1 घायल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

अगला लेख