गृहमंत्री अमित शाह बोले- मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का हो जाएगा सफाया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 3 नवंबर 2024 (19:50 IST)
Home Minister Amit Shah News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन पर नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मार्च 2026 तक देश से इस खतरे को खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर झारखंड के सभी भ्रष्ट नेताओं को सलाखों के पीछे डाल देगी।
 
शाह ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) झारखंड में सरकार बनाएगा और दावा किया कि हाल में हुए लोकसभा चुनाव के आधार पर यह गठबंधन 81 विधानसभा सीट में से कम से कम 52 सीट जीतेगा। चतरा जिले के सिमरिया में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, यह झारखंड से दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी, गरीब विरोधी और युवा विरोधी हेमंत सरकार को हटाने का समय है, जो राजनीतिक फायदे के लिए नक्सलवाद को बढ़ावा दे रही है।
ALSO READ: अमित शाह पर कनाडा के आरोप, भारत ने कनाडा को लगाई लताड़
उन्होंने कहा, हमने पिछले पांच वर्षों में झारखंड से इस खतरे को उखाड़ फेंका है और अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मार्च, 2026 तक भारत से नक्सलवाद का सफाया कर देगी। सोरेन सरकार पर गरीबों और आदिवासियों के लिए निर्धारित निधि को हड़पने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर झारखंड के सभी भ्रष्ट नेताओं को सलाखों के पीछे डाल देगी।
ALSO READ: अमित शाह बोले, सरदार पटेल की विरासत मिटाने की कोशिश की गई
शाह ने कहा, हाल के लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता ने गठबंधन को 47 प्रतिशत वोट दिए थे, इसलिए राजग झारखंड में 81 में से 52 सीट जीतेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने 14 में से नौ संसदीय सीट राजग को दी थीं और गठबंधन के पक्ष में कुल 80 लाख वोट पड़े थे। राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 गिरफ्तार

Petrol Diesel Prices: सप्ताहांत में क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम, जानें आपके नगर में नई कीमतें

अगला लेख