सोशल मीडिया पर दायरा बढ़ाएगा गृह मंत्रालय

Webdunia
गुरुवार, 1 जून 2017 (07:55 IST)
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय और इसके मातहत अर्द्धसैनिक बलों ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर इस पर अपनी पहुंच और दायरा बढ़ाने की पहल की है।
 
फेसबुक और ट्विटर पर मंत्रालय एवं अर्द्धसैनिक बलों की मौजूदा सक्रियता की समीक्षा को लेकर बुधवार को मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में सोशल मीडिया पर संवाद बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया गया। 
 
बैठक में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस पहल का मकसद मंत्रालय और अर्द्धसैनिक बलों का लोगों से संवाद बढ़ाते हुए उनकी समस्याओं का समाधान भी इसी फोरम के मार्फत निकालना है।
 
बैठक में मंत्रालय और अर्द्धसैनिक बल असम रायफल्स, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा फेसबुक और ट्विटर के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
 
बैठक में सोशल मीडिया के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान तत्काल प्रभाव से हो सकने की बात को स्वीकार करते हुए इसका लाभ उठाने की पहल को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया।
 
इस समय गृह मंत्रालय के ट्विटर पर 10 हैंडिल हैं, इनमें से 2 ट्विटर हैंडिल गृहमंत्री राजनाथ सिंह के और 1-1 गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू एवं हंसराज अहीर के हैं जबकि अर्द्धसैनिक बलों के अपने पृथक ट्विटर हैंडिल सक्रिय है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख