भारतीय जोड़े के लिए बुरा सपना बना हनीमून

Webdunia
गुरुवार, 6 अप्रैल 2017 (22:55 IST)
मुंबई। किसी भी नए शादीशुदा जोड़े के लिए हनीमून हसीन ख्वाब की तरह होता है, लेकिन मुंबई के बांद्रा के रहने वाले एक भारतीय जोड़े के लिए हनीमून कड़वी यादों की तरह साबित हुआ। यह जोड़ा हनीमून के लिए न्यूजीलैंड गया था, लेकिन उनके साथ वहां जो घटना घटी वह उन्हें भूलना चाहेगा। ऐसा क्या हुआ कि इस भारतीय जोड़े को हनीमून बीच में छोड़कर लौटना पड़ा। इन सारी कड़वी यादों को इस जोड़े फेसबुक पर शेयर किया। 
 
हेमंत मंगलानी ने अपनी बचपन की दोस्त बानी से मार्च महीने ब्याह रचाया। दोनों 24 मार्च को हनीमून के लिए न्यूजीलैंड गए। 25 मार्च को दोनों ऑकलैंड पहुंचे। पोस्ट में हेमंत ने लिखा कि वहां उन्हें उनकी कीमती चीजों को रखने के लिए लॉकर की जगह कंटेनर दिया गया।  
 
रोटोरुआ के फेमस मड बाथ सेंटर पर शाम 6 बजे दोनों ने इस कंटेनर में अपने मोबाइल फोन, पासपोर्ट और दूसरी कई महत्वपूर्ण चीजें रखी और इसे कार में लॉक कर दिया। रात 9 बजे जब वे मड सेंटर से निकले तो उनकी कार का कांच टूटा हुआ था और उनका कंटेनर और कई कीमती सामान गायब था।
 
पुलिस ने भी उनकी सहायता से इंकार कर दिया। दोनों स्पा में गए और वहां बात की तो उन्होंने बताया कि घटना 8 बजे की है और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस केस को इमरजेंसी न मानते हुए तुरंत मौके पर आने से इंकार कर दिया। जब हेमंत ने अपने फोन को ट्रैक किया तो पता चला कि, चोर उनके होटल से पांच मिनट की दूरी पर ही है। उन्होंने पुलिसवालों को फोन कर फिर से इसकी जानकारी दी। इस बार भी उन्होंने इसे इमरजेंसी न बताते हुए आने से मना कर दिया। 
 
दोनों ने ट्विटर से इंडियन हाई कमीशन से संपर्क किया और उनकी सहायता से ट्रिप बीच में ही छोड़ मुंबई वापस आए। हेमंत ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वे बहुत परेशान हुई। इस परेशानी में पुलिस अधिकारियों का व्यवहार और दुखी करने वाला था।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख